रेलवे कौशल विकास योजना ऑनलाइन आवेदन | रेलवे कौशल विकास योजना एप्लीकेशन स्टेटस | Railway Kaushal Vikas Yojana Online Form 2022 | रेलवे कौशल विकास योजना ऑनलाइन फॉर्म
Railway Kaushal Vikas Yojana Online Form 2022: जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना लांच की गई थी। जिसके माध्यम से प्रदेश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा रेलवे कौशल विकास योजना (Railway Kaushal Vikas Yojana) आरंभ की जा रही है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि इस योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस आदि। तो दोस्तों यदि आप रेल कौशल विकास योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

रेलवे कौशल विकास योजना ऑनलाइन फॉर्म 2022 अवलोकन
Name of the Yojana | Rail kaushal Vikas Yojana |
Name of the Article | Railway Kaushal Vikas Yojana Online Form 2022 |
Type of Article | Latest Update |
Who Can Apply | Every Eligible Applicant of India Can Apply |
Age Limit | 18 to 35 Years |
Attendance | 75% compulsory |
Duration Of Course | 3 weeks (18 Days) |
Passing Criteria | 55% in written, 60% in practical |
Stipend | Railway administration will not be liable to pay any stipend to the trainees |
Online Application Starts From | 12 April 2022 |
Last Date of Online Application | 22 April 2022 |
Official Website | Click Here |
Railway Kaushal Vikas Yojana का उद्देश्य
आपको बता दें की रेल कौशल विकास योजना का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। जिससे कि प्रदेश के युवा रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बन सके। यह कौशल प्रशिक्षण उद्योग आधारित होगा। इस योजना के माध्यम से देश के युवाओं का कौशल बढ़ेगा एवं वह आत्मनिर्भर भी बनेंगे। रेल कौशल विकास योजना (Railway Kaushal Vikas Yojana) के संचालन से देश की बेरोजगारी दर में भी गिरावट होगी। इस योजना के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जाएगा। यह योजना देश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए भी कारगर साबित होगी। इसके अलावा देश के युवा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भी भागीदार बनेंगे।
रेल कौशल विकास योजना कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र
- इलेक्ट्रीशियन।
- फिटर।
- मशीनिस्ट।
- वेल्डर।
Railway Kaushal Vikas Yojana के लाभ तथा विशेषताएं
चलिए अब देख लेते हैं रेल कौशल विकास योजना के कुछ लाभ और विशेषताएं, जो की हमने आपको नीचे बता दी है तो आप इसको ध्यान से पढ़ें।
- रेल कौशल विकास योजना को भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
- योजना के माध्यम से देश के युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- इसके संचालन से देश के युवा रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बन सकेंगे।
- यह योजना (Railway Kaushal Vikas Yojana) देश के युवाओं का कौशल एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी।
- देश के युवाओं को इस योजना के माध्यम से निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- युवा उद्योगों में रोजगार के बेहतर अवसर पाने में भी सक्षम बन सकेंगे।
- इस योजना के माध्यम से युवा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भी भागीदार बनेंगे।
- रेल मंत्रालय द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा।
- 50,000 युवाओं को इस योजना के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
रेल कौशल विकास योजना के मुख्य तथ्य
- इस योजना (Railway Kaushal Vikas Yojana) के अंतर्गत कोई भी आरक्षण लागू नहीं है।
- अभ्यार्थी को प्रशिक्षण हेतु 75% उपस्थिति अनिवार्य है।
- प्रशिक्षण की अवधि 100 घंटे या 3 सप्ताह निर्धारित की गई है।
- यह पूरा प्रशिक्षण होने के बाद अभ्यार्थी को एक परीक्षा देनी होगी जिसमें लिखित परीक्षा में कम से कम 55% अंक एवं प्रैक्टिकल परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त करने अनिवार्य होंगे।
- इस योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाला प्रशिक्षण निशुल्क है लेकिन प्रशिक्षु को अपने रहने, खाने-पीने, आने जाने की व्यवस्था खुद करनी होगी।
- प्रशिक्षु को किसी प्रकार का कोई भत्ता नहीं प्रदान किया जाएगा।
इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज
अब बात कर लेते हैं Railway Kaushal Vikas Yojana से जुड़े इम्पोर्टेन्ट डाक्यूमेंट्स (Important Documents) के बारे में। हमने आपको बता दिए हैं की क्या होंगे इसके जरुरी दस्तावेज।
- आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- आयु का प्रमाण।
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट।
- वोटर आईडी कार्ड।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- मोबाइल नंबर।
रेल कौशल विकास योजना की पात्रता
चलिए देखते हैं रेल कौशल विकास योजना की पात्रता क बारे में। इसकी (Railway Kaushal Vikas Yojana) पात्रता कुछ इस प्रकार से है।
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- अभ्यार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक द्वारा दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
How To Apply Online For Railway Kaushal Vikas Yojana 2022
चलिए देखते हैं इसके लिए किस प्रकार से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया हमने स्टेप्स के माध्यम से बता दी है जो कुछ इस तरह हैं।
- सर्वप्रथम आपको रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको अप्लाई हेयर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आएगा।
- आपको आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करने होगी, जैसे नाम, पता, आधार नंबर आदि।
- इसके पश्चात आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको कंप्लीट योर प्रोफाइल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको लॉगइन क्रैडेंशियल्स दर्ज करके लॉगइन करना होगा।
- इसके पश्चात आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।